Lok Sabha Election: इंदौर में फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किया मतदान, किन मुद्दों का रखा ध्यान, बताया
Lok Sabha Election को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदाताओं की बड़ी संख्या सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है. वहीं मतदाताओं ने वन इंडिया हिंदी के साथ बातचीत करते हुए मतदान को लेकर खुशी जाहिर की है।
वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं से बातचीत करने 56 दुकान पहुंची, जहां मतदान करने वाले लोगों को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाकर मुफ्त में पोहे और जलेबी का नाश्ता दिया जा रहा था। वहीं इस शानदार ऑफर का लाभ उठाने पहुंचे मतदाताओं ने मतदान को लेकर खुशी जाहिर की है।

मतदाताओं ने कही अपनी बात
मतदान करके 56 दुकान पहुंची मतदाता कृतिका ने बताया कि, मतदान कर दिया है, मैंने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया है। बहुत सारी बातों को ध्यान में रखकर मतदान किया है। मतदाता दीक्षा वर्मा ने बताया कि, पार्टियों के मैनिफेस्टो को देखकर मतदान किया है। टैक्सेशन पॉलिसी और बाकी बातों को ध्यान में रखकर मतदान किया है। एडवोकेट निधी जोशी ने बताया कि, मैंने मतदान कर दिया है, जहां मतदान करने के बात 56 दुकान आए हैं।
लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जहां मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखने मिल रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं, और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चौथे चरण में मध्य प्रदेश की चिन्ह आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, और में प्रमुख तौर पर इंदौर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, मंदसौर, देवास और उज्जैन लोकसभा सीट शामिल है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में बनेगा जीत का रिकॉर्ड, BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी बोले- हम रहेंगे नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications