Lok Sabha Election: इंदौर के मतदान प्रतिशत ने चौंकाया, साल 2019 के मुकाबले कैसा रहा आंकड़ा, जानिए
Lok Sabha Election के लिये इंदौर जिले में उत्साह के साथ शांतिपूर्ण रूप से मतदान हुआ। इंदौर में मतदान के लिये सुबह से ही उत्साह देखा गया। जिले के सभी 2677 मतदान केन्द्रों पर सुबह निर्धारित समय पर मॉकपोल हुआ।
इसके ठीक पश्चात सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार थी। महिला-पुरूष की अलग-अलग कतारों में समान संख्या देखी गई। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।

मतदान समाप्ति के बाद शाम 7:20 बजे तक इंदौर में 60.75% मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 से करीब 9% कम है पिछले चुनाव में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दूल्हों ने भी किया मतदान
इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के चान्देर गांव में बने आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 117 में आज अजीब नजारा देखा गया। सजे-धजे मतदान केन्द्र पर जब दो दूल्हे पहुंचे तो लोगों को एक बारात आने का एहसास हुआ। जब दूल्हे ईश्वर पिता कमल और पूनम पिता कमल अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों ने लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। पूर्ण उत्साह के साथ उक्त दोनों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विक्रम अग्निहोत्री ने पैरों से मतदान किया
दोनों हाथ नहीं होने की दिव्यांगता को विक्रम अग्निहोत्री ने कभी भी अशक्तता एवं किसी कार्य में रूकावट महसूस नहीं की है। अपनी जीवटता से उन्होंने हर उस कार्य को अंजाम दिया जो उन्होंने चाहा। हर चुनाव में वे अपने पैरों की उंगलियों का उपयोग कर मतदान करते आये हैं। उनकी इस जीवटता को देखकर निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें दिव्यांग ब्राण्ड एम्बेसेडर भी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर उन्होंने सभी मतदाताओं के लिए एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सुबह मतदान के शुरू होने के साथ ही जिस तरह का उत्साह लोगों में नजर आ रहा था, उससे मतदान का प्रतिशत अच्छा खासा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शाम होते-होते मतदान का प्रतिशत भी कम होता चला गया, जिसके बाद मतदान प्रतिशत के फाइनल आंकड़े ने सभी को चौंका दिया। इंदौर में हर बार मतदान का प्रतिशत अच्छा खासा रहता है, लेकिन इस बार चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम ही देखने मिला।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: दिग्गजों ने किया मतदान, उज्जैन में CM मोहन यादव, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने वोट डाला












Click it and Unblock the Notifications