Lok Sabha Election: दिग्गजों ने किया मतदान, उज्जैन में CM मोहन यादव, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने वोट डाला
Lok Sabha Election 2024 के लिए मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर आम जन के साथ-साथ खास जान यानी दिग्गज नेता भी मतदान करते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव ने मतदान किया है।
CM डॉ. मोहन यादव मतदान केंद्र पर परिवार जनों के साथ पहुंचे थे, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं CM मोहन यादव ने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की है।

इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गई, जहां विजयवर्गीय ने अपनी पत्नी और परिवारजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने नंदा नगर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां कैलाश विजयवर्गी के साथ बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी नजर आ रहे थे। इस दौरान विजयवर्गीय ने सभी से मतदान करने की अपील की है।
चुनावी हलचल के बीच मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जहां मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखने मिल रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं, और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चौथे चरण में मध्य प्रदेश की चिन्ह आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, और में प्रमुख तौर पर इंदौर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, मंदसौर, देवास और उज्जैन लोकसभा सीट शामिल है। इंदौर में मतदान का सिलसिला जारी है, जहां सुबह से मतदान केंद्रों पर लंबी कतार नजर आ रही है.
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किया मतदान, किन मुद्दों का रखा ध्यान, बताया












Click it and Unblock the Notifications