Dhar से PM MODI ने भोजशाला के लिए दिया खास संदेश, जनता से कही बड़ी बात

Lok Sabha Election की हलचल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी मिशन मालवा-निमाड़ पर आए, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने धार पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही धार की भोजशाला का जिक्र किया, वैसे ही लोगों ने जोरदार नारे लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने धार की भोजशाला के लिए बड़ी बात कही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने धार में जनसभा को संबोधित करते हुए जैसे ही धार की भोजशाला का जिक्र किया, वैसे ही चारों तरफ से लोगों की आवाज आने लगी। वहीं इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, धार की भोजशाला, बाग गुफाएं, मांडू का जहाज महल ऐसी जगह पर भाजपा सरकार सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

Dhar

चुनावी हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन मालवा-निमाड़ पर आए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन और धार पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। धार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मोदी ने 400 सीटों का इस्तेमाल, 370 हटाने के लिए किया। एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया। एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया। महिला आरक्षण के लिए किया। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मुफ्त इलाज, मुफ्त अनाज की योजना बंद कर देंगे।मोदी अनाज देता है ताकी गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोना चाहिए। मोदी गरीब का बेटा है, जिसने देश के हर गरीब की गारंटी ली है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भाजपा 'विकास भी-विरासत भी' के मंत्र पर चलती है। लेकिन कांग्रेस ने विरासत और आस्था के हमारे हर काम का विरोध किया। देश की धरोहरों को संरक्षण देना और उससे रोजगार पैदा करना ये भाजपा का प्रयास रहता है।

ये भी पढ़े- PM MODI के निशाने पर आया I.N.D.I गठबंधन, धार से जोरदार निशाना साधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+