PM MODI के निशाने पर आया I.N.D.I गठबंधन, धार से जोरदार निशाना साधा
Lok Sabha Election की हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन मालवा-निमाड़ पर आए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन और धार पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। धार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मोदी ने 400 सीटों का इस्तेमाल, 370 हटाने के लिए किया। एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया। एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया। महिला आरक्षण के लिए किया। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मुफ्त इलाज, मुफ्त अनाज की योजना बंद कर देंगे।मोदी अनाज देता है ताकी गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोना चाहिए। मोदी गरीब का बेटा है, जिसने देश के हर गरीब की गारंटी ली है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भाजपा 'विकास भी-विरासत भी' के मंत्र पर चलती है। लेकिन कांग्रेस ने विरासत और आस्था के हमारे हर काम का विरोध किया। देश की धरोहरों को संरक्षण देना और उससे रोजगार पैदा करना ये भाजपा का प्रयास रहता है।
पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस तो चुप है, लेकिन इनके एक साथी ने I.N.D.I. गठबंधन के इरादों पर मुहर लगा दी। उनके एक नेता जो चारा खाने के कारण जेल में है, जो पशुओं का चारा खा गए, अदालत ने जिनको सजा दी है, सुप्रीम कोर्ट तक ने माना है कि, उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, और उनकी बेशर्मी देखो, वह अभी जमानत पर तबीयत के कारण बाहर आए हैं, अदालत ने उन्हें गुनहगार बना दिया है, आपके गांव में भी अगर कोई 6 महीने सजा काटकर आए तो गांव वाले उससे दूर रहते हैं। कांग्रेस वाले इतने गिर चुके हैं कि, उनको माथे पर बैठा कर नाच रहे हैं।
ये भी पढ़े- PM MODI को देखते ही रोने लगी BJP कार्यकर्ता, मिला बेहद खास रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications