PM MODI को बुरी लगती है ये बात, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खोला राज

Lok Sabha Election को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से अलग-अलग अभियान चलाने के साथ-साथ बैठकों का सिलसिला जारी है. सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस की ओर से राऊ विधानसभा की बैठक आयोजित की गई, जहां इस बैठक में कांग्रेस ने राऊ विधानसभा से रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

राऊ विधानसभा के शुभ कारज मैरिज गार्डन में आयोजित कांग्रेस की बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कसरावद विधायक सचिव यादव, कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला, अश्विन जोशी, देवेंद्र सिंह यादव, रमीज खान, दौलत पटेल और प्रमोद टंडन समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Indore

जीतू पटवारी ने खोला राज

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी ने जो बातें 2014 में देश के सामने कही थी, उसके विपरित देश में उन्होंने फिनोमा तैयार किया है. पटवारी ने कहा कि, रोजगार मांगना और बेरोजगारों के साथ न्याय करना, अगर इस तरह की नकारात्मक भाषा देश का प्रधानमंत्री बोलेगा तो देश कैसे बचेगा.

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, किसानों के न्याय के हित की पांच बात करना तो देश के प्रधानमंत्री को बुरा लगता है. देश के प्रधानमंत्री को महिलाओं को आत्म संबल बनाने की बात करते हैं तो बुरा लगता है. श्रमिकों की बात करते हैं तो बुरा लगता है. आम आदमी के अधिकारों की बात करते हैं, तो बुरा लगता है. कसरावद विधायक सचिन यादव ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से अलग-अलग अभियान चलाने के साथ-साथ बैठकों का सिलसिला जारी है. सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस की ओर से राऊ विधानसभा की बैठक आयोजित की गई, जहां इस बैठक में कांग्रेस ने राऊ विधानसभा से रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

ये भी पढ़े- 'ऑपरेशन से वजन कम किया', अनिल फिरोजिया की सेहत का जीतू पटवारी ने खोला राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+