'ऑपरेशन से वजन कम किया', अनिल फिरोजिया की सेहत का जीतू पटवारी ने खोला राज
Loksabha Election: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अब कांग्रेस लगातार प्रचार-प्रसार अभियान को रफ्तार दे रही है, जहां इसी के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए महेश परमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जीतू पटवारी ने उज्जैन लोकसभा से BJP प्रत्याशी अनिल फिरोजिया पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने फिरोजिया के वजन कम करने को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि, फिरोजिया ने ऑपरेशन करवा कर वजन कम किया है।

उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP प्रत्याशी अनिल फिरोजिया पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने एक वीडियो जारी करी, मैंने 2 साल पहले देखा था कि, गडकरी जी ने कहा कि, तुम यदि तुम्हारा वजन कम कर लोगे तो मैं यह रोड दे दूंगा। मैंने पता लगाया कि, उन्होंने ऑपरेशन से कम कर लिया, और कहा कि, मैंने दौड़ लगाकर काम किया है, मतलब वहां भी झूठ।
फिरोजिया ने घटाया था वजन
गौरतलब है की, एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मंच से सांसद फिरोजिया के सामने शर्त रखी थी, और वजन घटाने पर उज्जैन लोकसभा के विकास के लिए प्रति किलो एक हजार करोड़ रुपए देने का वादा किया था। वहीं जब सांसद फिरोजिया ने अपना वजन घटाया तो केंद्रीय मंत्री गड़करी ने भी अपना वादा निभाया और करोड़ो की सौगात के विकास के लिए दी थी। वहीं अब उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने महज कुछ ही दिनों में अपना वजन 32 किलो तक कम करके ना सिर्फ समर्थकों और जनता को चौंकाया, बल्कि अब तो सांसद का तेजी से घटता वजन देख उनकी ही पार्टी के दिग्गज भी हैरान रह गए थे।
ये भी पढ़े- Indore News: 'हर बूथ होगा कांग्रेस मुक्त', BJP की बैठक में इस नेता ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications