'उनको शराब पीने में आनंद आता है', दलबदल ने वाले नेता पर जीतू पटवारी का तीखा प्रहार
Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले आयोजित रैली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दल बदलने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया, जहां बम की नामांकन रैली के बहाने शक्ति दिखाने की कोशिश की है। वहीं नामांकन रैली में शामिल हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रैली को संबोधित करते हुए दल बदलने वाले नेताओं को अपने निशाने पर लिया है, पटवारी ने कहा कि, विपक्ष की दूसरी पटरी पर भयभीत लोग काम नहीं कर सकते, रात को शराब पीने में उन्हें आनंद आता है, उनका जीवन उन्हें मुबारक, हमें संघर्ष करने में मजा आता है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, ये लड़ाई कांग्रेसीयत की है, देश के संविधान की है। ये वोट और हार जीत की तो अपनी जगह है ही, पर उसके साथ-साथ ये आत्मसम्मान की लड़ाई है। कुछ लोग बीजेपी में गए मुझे पता है ये बात, क्यों गए इन कारणों पर मैं नहीं जाना चाहता, पर ये जरूर है, जो गए ये मीडिया को भी पता है, हमारे शहर के सम्मानित नागरीकों को भी पता है, जो डरे हुए लोग हैं, जो भयभीत लोग हैं, वो विपक्ष की दूसरी पटरी पर काम कर ही नहीं सकते, उनको आनंद आता है, रात को शराब पीने में उनकों आनंद आता है, अपने धंधे करने में, उनको आनंद आता है, अपना-अपना जीवन मजे से जीने में, उनका जीवन उनको मुबारक, हमें मजे आते हैं संघर्ष करने में, जनता की लड़ाई लड़ने में, जनता के साथ खड़े होने में, विपक्ष में तपने में, जेल जाने में और जेल के संविधान को बचाने में शहादत भी देनी पड़े तो उसमें भी कांग्रेसियों को मजे आते हैं। देश की आजादी से उन्नति तक हमारा इतिहास ऐसा ही है।
लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन दाखिल किया है, जहां नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी शक्ति दिखाई तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने एक साथ मंच साझा कर एकजुटता का परिचय दिया है। वहीं दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपनी जीत का दावा ठोंका है।
ये भी पढ़े- 'आपकी विधानसभा में कांग्रेस को कितने वोट मिलेंगे?', BJP प्रवक्ता ने जीतू पटवारी से पूछा सवाल












Click it and Unblock the Notifications