'आपकी विधानसभा में कांग्रेस को कितने वोट मिलेंगे?', BJP प्रवक्ता ने जीतू पटवारी से पूछा सवाल
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के हवा हवाई दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए , उनसे सवाल कर पूछा है कि, पटवारी बड़े-बड़े हवाई दावे तो खूब कर रहे हैं कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, मध्य प्रदेश में कांग्रेस 12 से अधिक सीट जीतेगी लेकिन पटवारी जी, यह सब हवा हवाई दावे छोड़ सिर्फ इतना बताएं कि उनके गृह नगर इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी को कुल कितने वोट मिलेंगे, उनकी खुद की विधानसभा सीट राऊ, जिससे वह खुद पराजित हुए हैं, कांग्रेस प्रत्याशी को कुल कितने वोट मिलेंगे...?

यह तो सच है कि, देश की, प्रदेश की व इंदौर की जनता का समर्थन भाजपा के साथ है, भाजपा की गारंटी पर उसका पूर्ण विश्वास है, कांग्रेस प्रत्याशी का इंदौर में लाखों वोटो से हारना तय है, इसलिए जीतू पटवारी सिर्फ यह बता दें कि कांग्रेस के प्रत्याशी को इंदौर और राऊ में कुल कितने वोट मिलेंगे...?
इंदौर में कांग्रेस की हार का कितने का रिकॉर्ड बनेगा...?
साथ ही यह भी बता दें कि क्या इंदौर के सभी बूथों पर कांग्रेस की टेबल लग पाएगी, क्या बूथों पर कांग्रेस को बैठने वाले कार्यकर्ता मिल पायेंगे, और क्या राऊ में भी कांग्रेस को बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता और कांग्रेस की टेबल लगाने वाले कांग्रेसी मिल पायेंगे...?
सबको यह सच्चाई भी पता है कि विधानसभा चुनाव में जब खुद जीतू पटवारी चुनाव लड़ रहे थे तो कांग्रेस की बूथ के बाहर लगने वाली टेबले खाली पड़ी थी, उस पर कोई बैठने वाला तक नहीं था और बूथ के अंदर बैठने वाले कार्यकर्ता भी पटवारी को नहीं मिल पाये थे, और विधानसभा चुनाव में पटवारी की 35 हजार से अधिक वोटो से पराजय हुई थी।
सलूजा ने बताया कि, यह वही पटवारी है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व भी इसी तरह के कई बड़े-बड़े हवा-हवाई दावे किए थे, वो यह कहते थे कि नोट कर लो, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 160 से अधिक सीट आएगी, राऊ में एक लाख अधिक वोटो से चुनाव जीतूंगा, मैं मंत्री बनूँगा, कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे, और विधानसभा चुनाव के परिणाम सभी ने देखे है, कांग्रेस प्रदेश में 66 सीटों पर सिमट गई थी। अब वही जीतू पटवारी इस लोकसभा चुनाव में भी देश में इंडी गठबंधन की सरकार के और प्रदेश में 12 से अधिक सीटों की जीत के हवा-हवाई दावे कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में कितने वोटों से होगी BJP की जीत, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा












Click it and Unblock the Notifications