MP News: सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी विदेश यात्रा की अनुमति, कुछ ऐसा है मामला

Lok Sabha Election 2024 के मद्देनजर कार्मिकों को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने एक आदेश जारी कर इंदौर जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे विदेश यात्रा की अनुमति हेतु कार्मिकों के
आवेदन कार्मिक प्रबंधन शाखा को अग्रेषित नहीं करें।

विदेश यात्रा हेतु कार्मिकों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यो से मुक्त किया जाना संभव नही है। प्राय: यह देखा जा रहा है कि कार्यालय प्रमुखों द्वारा विदेश यात्रा हेतु कार्मिकों के आवेदन पत्र अनुशंसा सहित कार्मिक प्रबंधन शाखा को अग्रेषित किये जा रहे है।

Indore

इंदौर जिले में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए व्यापक तैयारियां जारी है। जिले में गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, बैठक, पंखे-कूलर, पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी जायेगीं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी विशेष इंतजाम रहेंगें। इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह तथा नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों पर उक्त सभी व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से की जाये। इन व्यवस्थाओं में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की मदद भी ली जाये।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह तथा नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शहर में अधिक से अधिक मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से किये जा रहे कार्यों के साथ ही शहर में स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रेसीडेंसी एरिया, मूसाखेड़ी क्षेत्र, मयूर नगर, मालवा मिल क्षेत्र, पंचम की फेल व अन्य स्थानों पर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों पर शहर के सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक व विभिन्न संस्था/संगठनों के माध्यम से 13 मई 2024 मतदान दिवस पर उपरोक्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कराने के संबंध में संबंधितों को निर्देशित किया।

ये भी पढ़े- 'जनता रिस्पॉन्स नहीं करे तो तबियत खराब हो जाती है', कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+