'जनता रिस्पॉन्स नहीं करे तो तबियत खराब हो जाती है', कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसा
Lok Sabha Election को लेकर सियासी हलचल तेज हो रही है, तो वहीं बयानबाजी का दौर रफ्तार पकड़ रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने पर तंज करते हुए निशाना साधा है।
राहुल गांधी की तबियत खराब होने पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ये सब जनता के रिस्पॉंस पर निर्भर करता है, जनता रिस्पॉंस नहीं करती है, तो तबियत खराब हो जाती है। ये बहुत स्वाभाविक है, तबियत खराब होना। अगर जनता रिस्पॉंस करती है तो बुखार में भी व्यक्ति जाता है। मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मुझे लग रहा है धार में कार्यकर्ता इंतजार कर रही है, मुझे जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इंदौर में 8 लाख का लक्ष्य दिया है। विधानसभा 1 में 1 लाख से ऊपर से जीतेंगे। 1 लाख से ऊपर डेढ़ भी हो सकता है, 2 भी हो सकता है। पूरे लोकसभा में 8 लाख से जीतेंगे। ये हमारा टारगेट है। कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। हर देशवासी चाहता है की अगर भारत को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जीतू पटवारी बड़े नेता हैं, बड़े नेता के बारे में कुछ कमेंट करूं ये अच्छी बात नहीं है, जिस दिन वो अध्यक्ष बने थे उस दिन से आज तक प्रदेश में कांग्रेस के आधे ही कार्यकर्ता रह गए हैं, आधे तो हैं ही नहीं, जब कार्यकर्ता ही नहीं हैं, उनके पास तो कैसे जीतेंगे, उनके नेता पर विश्वास नहीं है, कब क्या बोलते हैं?, आप कांग्रेस का मैनिफेस्टो उठाकर देख लिजिए, ऐसा लगता है, कोई वामपंथी ने बनाया है, या मुस्लिम लीग ने बनाया है। ऐसा उनका पूरा की पूरा घोषणा पत्र है। देश के बारे में कोई चिंतन नहीं है उनका कुर्सी के बारे में चिंतन है।
ये भी पढ़े- 'ऐसा लगता है मुस्लिम लीग ने बनाया है', कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा












Click it and Unblock the Notifications