Lok Sabha Election: इंदौर में बनेगा जीत का रिकॉर्ड, BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी बोले- हम रहेंगे नंबर-1
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश के 8 सीटों पर मतदान जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयोग किए गए हैं, जहां अब यह प्रयोग कारगर सिद्ध होते नजर आ रहे हैं।
13 मई की सुबह इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां मतदान करने के बाद शंकर लालवानी शहर के अलग-अलग इलाकों में जनता से मिलने पहुंच गए। वहीं शंकर लालवानी ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए जनता से खास अपील की है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि, यह जो उत्साह है, यह मोदी जी की नीतियों का उत्साह है, मोदी जी के द्वारा जिस प्रकार शहर में और देश में काम हो रहा है, यह उसके प्रति जनता का उत्साह है, और मुझे पूरी उम्मीद है, जिस तरह स्वच्छता में नंबर वन रहे, इस तरह मतदान में भी नंबर वन रहेंगे, और लीड में भी नंबर वन रहेंगे।
BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि, इंदौर के लोग समझदार और शिक्षित हैं, उनको मालूम है, देश किसी और जा रहा है, और हमें किसी और कम से कदम मिलाकर चलना है, इसी के साथ BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने शहर वासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की है।
की हलचल के बीच मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जहां मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखने मिल रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं, और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चौथे चरण में मध्य प्रदेश की चिन्ह आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, और में प्रमुख तौर पर इंदौर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, मंदसौर, देवास और उज्जैन लोकसभा सीट शामिल है।
ये भी पढ़े- Indore News: 'अरे ये क्या है', आखिर क्यों वोट डालने पहुंचे वोटर्स, मतदान केंद्र देख चौंके, जानिए












Click it and Unblock the Notifications