Indore News: अक्षय बम को पकड़ो 1500 का इनाम पाओ, कांग्रेस ने जनता को दिया ऑफर

सियासत के गढ़ इंदौर में भले ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, बावजूद इसके अक्षय बम सियासी घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे। लोकसभा चुनाव के वक्त नामांकन वापस लेकर कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने वाले अक्षय कांति बम की गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए हैं, बावजूद इसके पुलिस अब तक बम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में निगरानी उड़न दस्ते ने अक्षय बम को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पूरे शहर में पोस्टर लगाए हैं।

Indore

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है की, कांग्रेस पार्टी का भगोड़ा लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार एवं धारा 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम जिसने कांग्रेस पार्टी की पीठ पर छुरा घोपा, इस धोखेबाज, गद्दार को गिरफ्तार करने एवं पुलिस का सहयोग करने के लिये रात्री 11 बजे निगरानी उड़न दस्ते के द्वारा फरार आरोपी अक्षय बम का पोस्टर जारी कर, इस नम्बर (94250-60420) पर दिखने पर सूचना देने वाले आम नागरिक या कांग्रेस के कार्यकर्ता को 5100 रुपए का नगद इनाम दिया जायेगा, और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जायेगा।

यह पोस्टर सैंकड़ों की संख्या मे ई-रिक्शा, आटो रिक्शा, सहित अन्य वाहनो पर चिपकाये गये, साथ ही रेलवे स्टेशन, सरवटे बस स्टेड, रींगल चौराहा, पलासिया चौराहा, तिलक नगर, एसओजी लाईन, यशवंत रोड,जयराम कालोनी सहित कई स्थानो पर चिपकाये गये,कहा की फरार अक्षय बम के ईनाम वाले पोस्टर बड़ी संख्या मे शहर एवं वाहनो पर लगातार निगरानी उड़न दस्ते द्वारा चिपकाये जायेगे।

यादव ने कहा है कि, सेंशन कोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है निचली अदालत द्वारा उसके एवं अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाए जाने के बाद अक्षय बम का गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है, तो अक्षय बम को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? कोर्ट के आदेश का पालन क्यो नही किया जा रहा है? आपने मांग की है की आरोपी अक्षय बम को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए,हमारा निगरानी उड़न दस्ता भी लगातार पुलिस के सहयोग के लिए उसे जगह-जगह तलाश रहा है और इसलिए ईनाम भी अब घोषित किया गया है क्योकी आम जनता से इसकी जानकारी मिल सके और हम इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे सके।

यादव ने बताया की पूर्व में हमने खजराना थाना प्रभारी सुजित श्रीवास्तव को भी आरोपी अक्षय बम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था, तो उन्होने बताया था की, हमारी टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है, और कई स्थानों पर छापे मार कार्रवाई भी की गई है, गिरफ्तारी वारंट हमें मिल चुका है। कानून अपना काम कर रहा है सूचना मिलने पर शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

ये भी पढ़े- Indore News: क्या फिर से होंगे पार्षद के चुनाव?, कांग्रेस ने राज्यपाल से की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+