Indore News: क्या फिर से होंगे पार्षद के चुनाव?, कांग्रेस ने राज्यपाल से की मांग

सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद बीजेपी में शामिल होने वाले पार्षदों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जहां कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल से दल बदल करने वाले पार्षदों को पद से हटाने की मांग की है।

हाल ही में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले तीन पार्षद ममता सुभाष सुनेर, शिवम यादव एवं विनीता धर्मेंद्र मौर्य को पार्षद पद से बर्खास्त करने के लिये इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिला मिमरोट भाटिया ने अभिभाषक जयेश गुरनानी के माध्यम से मध्यप्रदेश के राज्यपाल को याचिका भेजी है, याचिका में उक्त तीनो पार्षदों को दलबदल कानून का हवाला देकर पद से हटाएं तथा उक्त वार्डो में फिर से चुनाव कराने की मांग की है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

ज्ञात्वत है कि मध्यप्रदेश में पूर्व में भी सिंधिया समर्थक 22 विधायको ने दल बदलकर कमलनाथ सरकार को अल्पमत में लाकर भाजपा की सरकार बनाई थी, जिसके बाद दलबदल कानून के अंतर्गत 22 विधानसभा सीटो पर पुनः चुनाव हुए थे। हाल ही में इंदौर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम द्वारा दलबदल ने कांग्रेस को प्रत्याशी विहीन होना पडा था, तथा डमी प्रत्याशी मोती सिंह को सर्वोच्य न्यायलय ने याचिका में देरी होने से राहत नहीं दी थी।

पार्षदों ने किया है दलबदल

भारतीय संविधान अनुसार संसद या विधायक दल बदल करते हैं, तो भारतीय संविधान की अनुसूची 10 के तहत उक्त सांसद एवं विधायक का कार्यकाल समाप्त करने का प्रावधान है परंतु संभवतः यह पहली बार है कि इंदौर नगर निगम के 3 पार्षदों द्वारा दल बदल किया गया है, उपरोक्त संवेधानिक व्यवस्था तथा मध्यप्रदेश नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों अनुसार उपरोक्त परिस्थिति में पुनः चुनाव कराये जा सकते है।

ये भी पढ़े- Indore News: नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में की बंपर बढ़ोतरी, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+