Loksabha Election में जीत के लिए BJP का टारगेट 370, कैसे हासिल होगा ये लक्ष्य, जानिए
इंदौर में लोकसभा चुनाव को लेकर BJP जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक BJP कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर खास प्लान तैयार किया गया है, जहां इस अब बैठक में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या हिस्सा लेने पहुंची थी।
बैठक में सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, लोकसभा अध्यक्ष रवि रावलिया, सह संयोजक गोपाल गोयल, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह चौधरी, संभागीय कार्यालय मंत्री विष्णुप्रसाद शुक्ला, घनश्याम शेर की उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता को अगर कोई जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसे शत प्रतिशत पूरा करने का काम करता है, और इंदौर के कार्यकर्ताओं की चर्चा तो पूरे देश में होती है। क्योंकि इंदौर के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्यों से अधिक पूरा करता है। लालवानी ने आगे कहा कि, मोदी जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के संकल्प को पूरा करने किए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से जोड़ने का काम करें, कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास से इंदौर में जीत का नया इतिहास बनेगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, हम बूथ स्तर पर जितनी अच्छी योजना बनाएंगे रिजल्ट उतना ही अच्छा मिलेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 में भी यशस्वी विजय दिलाने में और धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे निर्णय लेने के लिए मोदी जी के सैनिक के तौर पर हमें काम करने का अवसर मिला है। कुल मिलाकर हमारे पास 54 दिन बचे हैं, जिसमें से हमें 24 दिन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने हैं, जिसमें प्रत्येक पोलिंग बूथ से कम से कम 25 कार्यकर्ता अपेक्षित होना है। बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पदाधिकारी को 10 दिन कम से कम 2 घंटे बूथ पर रहकर बूथ को मजबूत करने का कार्य करना है। साथ ही मंडल से लेकर बूथ तक सूचना तंत्र को भी ओर मजबूत बनाना है।
जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने कहा कि, संगठन की दृष्टि से बूथ हमारी मूल इकाई है। यह प्राथमिक इकाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओ से हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आग्रह किया था, संगठन ने बूथ पर 10 करणीय कार्य हमें दिए है, यदि समर्पण के साथ हम इन करणीय कार्यों को प्रत्येक बूथ पर करेंगे तो कोई ताकत नहीं जो 370 अधिक मतों से बूथ जीतने से रोक सके।
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications