'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय

Loksabha Election से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों और संभागों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में बड़ी संख्या में इंदौर की महू विधानसभा से नेता और कार्यकर्ताओं के BJP में आने का सिलसिला जारी था, तो वहीं अब और भी नेता BJP का दामन थामना चाह रहे हैं।

अक्सर अपने बयानों के लिए सियासत में सुर्खियां बटोरने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दल बदल की सियासत को लेकर BJP की बैठक में ऐसी बात कह दी, जिस पर जमकर ठहाके लगे। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार कांग्रेस छोड़ BJP में आ रहे नेताओं पर चुटकी ले ली।

Indore

लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हो रहे नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि, महू विधानसभा कम से कम 1 लाख मतों से तो जितनी चाहिए, अब तो आपकी आधी कांग्रेस आ गई है। आज रामकिशोर शुक्ला आए थे, मैंने कहा रुक जा थोड़ा, अभी अंतर सिंह के आने से तो उषा दीदी नाराज हो रही है, तेरे आने से क्या होगा?, मैंने रामकिशोर से कहा, अभी नहीं, थोड़ा कांग्रेस में बने रहो, कुछ तो दो चार पांच लोग बने रहो।

हाल ही में महू विधानसभा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता अंतर सिंह दरबार में राजधानी भोपाल में बीजेपी का दामन थामा था। अंतर सिंह दरबार को महू विधानसभा का बड़ा नेता माना जाता है, जहां दरबार महू से विधायक भी रह चुके हैं।वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की राऊ विधानसभा से लगी महू विधानसभा में लगे झटके के बाद अब कांग्रेस की टेंशन बढ़ती नजर आएगी। सूत्र बताते हैं की, विधानसभा चुनाव के बाद से ही दरबार ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी, जहां अब दरबार को बीजेपी की रीति नीति पसंद आने लगी है, जिसके बाद अब दरबार ने बीजेपी का दामन थामने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े- Indore News: 'अपना टाइम आएगा', प्रत्याशी तय करने बैठे कांग्रेसियों ने एक सुर में कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+