Indore Lok Sabha Result: बंपर बढ़त पर बोले BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी, किसकी हुई जीत, बताया

सियासत के गढ़ इंदौर में अबकी बार BJP ने कमाल कर दिखाया है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी लगभग 8 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं लालवानी ने बंपर बढ़त को लेकर जनता का आभार जताया है, जहां लालवानी ने इसे जनता का पीएम मोदी के प्रति विश्वास बताया है।

BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी शुरूआती राउंड से ही आगे चलते दिखाई दिए, जहां लगातार लालवानी की बढ़त बढ़ती चली गई। वहीं अब लालवानी लगभग 8 लाख वोटों से आगे हैं, जहां लालवानी की ये बढ़त और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इस बढ़त को लेकर लालवानी ने जनता का आभार जताया है।

Indore

BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा की, यह जीत प्रधानमंत्री की नीति की जीत है। यह जीत हमारे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की उसकी जीत है। यह जीत, इंदौर के जनता की जीत है, यह जीत मोदी जी को समर्पित है। पिछली बार भी इतने ही वोट पड़े थे, जितने वोट अबकी बार पड़े हैं। परंतु यदि हम देखें तो पिछली बार भारतीय जनता पार्टी को जीतने वोट मिले थे, उससे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को वोट मिले हैं। ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति में जनता का विश्वास है। मोदी जी की रीति नीति में जनता का विश्वास है। इंदौर में जनता ने मन बना लिया था कि, हम मोदी जी के साथ हैं, और मोदी जी को बड़ी जीत देंगे।

देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतगणना जारी है, जहां इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 8 लाख से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। वहीं अबकी बार इंदौर से BJP ने खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी को अब तक लगभग 8 लाख वोटों की लीड मिल चुकी है।

BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जहां लालवानी जीत का खास रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो सकते हैं। इंदौर से कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं था, यही कारण था की इंदौर में बीजेपी का सीधा मुकाबला किसी राष्ट्रीय पार्टी से ना होते हुए निर्दलिय उम्मीदवारों से था. इधर, इंदौर में नोटा को लगभग 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: बैंगलोर साउथ से जीते भाजपा के तेजस्वी, बारामूला से हारे अब्दुल्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+