Ratlam Loksabha का चुनावी रण, कांतिलाल भूरिया और अनीता चौहान में से किसकी होगी जीत, जानिए

Lok Sabha Election की हलचल तेज है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। मालवा-निमाड़ अंचल की रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट हॉट सीट बन चुकी है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया और बीजेपी प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान अपना एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं।

रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट की बात करें तो ये लोकसभा सीट आदिवासी बाहुल्य लोकसभा सीट मानी जाती है, जहां इस लोकसभा सीट में मालवा और निमाड़ दोनों अंचल के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। कांग्रेस ने इस सीट से कांतिलाल भूरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है।

Ratlam

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया इससे पहले भी रतलाम लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं, साथ ही वह झाबुआ विधानसभा से विधायक भी रहे हैं। वर्तमान में कांतिलाल भूरिया के पुत्र डॉ. विक्रांत भूरिया झाबुआ विधानसभा से विधायक हैं। यही कारण है की, भूरिया परिवार का रतलाम लोकसभा सीट से पुराना नाता माना जाता है। आदिवासी वोट बैंक पर हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस की नजर है। यही कारण है की, पूरा भूरिया परिवार अब चुनाव मैदान में अपना दम दिखाते हुए जनता के बीच नजर आ रहा है।

बीजेपी ने अबकी बार कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। साल 2014 में बीजेपी ने रतलाम लोकसभा सीट जीतने में सफलता हासिल की थी बावजूद इसके बीजेपी ने अपना टिकट बदलते हुए अनीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। अनीता चौहान बीजेपी की पुरानी कार्यकर्ता मानी जाती हैं। यही कारण है की, बीजेपी ने अबकी बार अनीता चौहान पर भरोसा जताया है। बहरहाल, अब देखना होगा की रतलाम झाबुआ लोकसभा की जनता अबकी बार किस पर अपना भरोसा जताती है.

ये भी पढ़े- Indore News: चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई तू- तू, मैं-मैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+