MP news: एशिया के सबसे बड़े हाईस्पीड ट्रैक पर तेंदुए का मूवमेंट, कुछ इस तरह वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महू के बाद धार जिले के पीथमपुर में एशिया के सबसे बड़े हाईस्पीड ट्रैक नेट्रेक्स परिसर में पिछले दो दिन से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा था, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसके बाद अब वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है, वहीं अब तेंदुए को वन विभाग सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ेगा।

3 दिन से पीथमपुर स्थित नेट्रेक्स परिसर में तेंदुए ने नील गाय का शिकार किया था, और रात के समय नेट्रेक्स ऑफिस के पास से गुजरते हुए तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से नेट्रेक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नेट्रेक्स परिसर में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई थी।

indore

लगातार जारी था मुवमेंट

अधिकारियों से शिकायत मिलने पर पर डीएफओ और रेंजर टीम सहित मौके पर पहुंचे, और परिसर में ही अलग-अलग जगह तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए पिजरें लगाए गए, जहां सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, वहीं अब वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ेगी। उधर, तेंदुए के रेस्क्यू के बाद अब लोगों में शांति का वातावरण है। देखा जाए तो महू के बाद एशिया के सबसे बड़े हाईस्पीड ट्रैक नेट्रेक्स परिसर में पिछले दो दिन से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा था, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसके बाद अब वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है, वहीं अब तेंदुए को वन विभाग सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ेगा।

बाघ की दहशत कायम

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है। जिस जंगल में बाघ का मूवमेंट होता नजर आ रहा है, उस जंगल के आसपास लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यही कारण है कि, अब इन लोगों को बाघ की दहशत डरा रही है। उधर, डीएफओ ने बाघ के द्वारा बुजुर्ग के शिकार करने की सूचना मुख्य वनरक्षक को दी है, जहां इसके बाद अब जल्द ही बाघ को रेस्क्यू करने की योजना बनेगी।

ये भी पढ़े- Datia truck accident से पहले MP के इन हादसों में गई कई जानें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+