Datia truck accident से पहले MP के इन हादसों में गई कई जानें

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक बेकाबू ट्रक उफनती नदी में जा गिरा, जिससे ट्रक में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यह सभी लोग ट्रक में सवार होकर शादी के कार्यक्रम से घर की ओर लौट रहे थे। यह घटना दतिया के दुरसाडा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा गांव की बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में इससे पहले भी कई बार बस नदी में समा चुकी है, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। खरगोन जिले में भी इसी तरह के दो हादसे पिछले दिनों हुए थे, जहां कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, तो वहीं अबकी बार दतिया में हुए हादसे में भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रहे हादसे अब चिंता का विषय बनते चले जा रहे हैं, जहां इनकी रोकथाम को लेकर कड़े नियम बनाने की आवश्यकता है।

Indore

कई लोगों ने गंवाई थी जान

Recommended Video

      दतिया सड़क हादसे में बिखरी खून से सनी लाशें, मौके के Video देख सहम जाएंगे

      बीते दिनों मध्यप्रदेश के खरगोन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया था, जब श्रीखंडी से बस इंदौर की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी, जिसके चलते हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में से पहले भी तमाम बड़े बस हादसे घटित हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, खरगोन जिले की ही बात करें तो यहां लगभग 6 महीने पहले ही बस हादसा हुआ था, जिसमें बस रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में जा गिरी थी, इस हादसे में भी 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, तो वहीं अब एक बार फिर ऐसा ही हादसा घटित हुआ है जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई।

      नर्मदा नदी में समा गई थी बस

      जुलाई 2022 में ही खरगोन जिले के खलघाट में हुए हादसे ने पूरे मध्यप्रदेश को हिला कर रख दिया था, जिसमें यात्री बस उफनती नर्मदा नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई थी, हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से महाराष्ट्र के जलगांव के लिए रवाना हुई थी, जहां खलघाट पहुंचते ही अचानक मोटरसाइकिल बीच में आ जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया, और यही कारण रहा कि अनियंत्रित बस ब्रिज की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया था।

      ये भी पढ़े- Madhya Pradesh: दतिया में नदी में गिरा मिनी ट्रक, 12 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+