Indore news: लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का नया स्वरूप, रेल मंत्री के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने बनाया विकास प्लान
सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अब एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार अपनी विधानसभा को विधायक बनने से पहले ही सौगात दे रहे हैं।
इधर, कैलाश विजयवर्गीय के आह्वान पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्होंने आने वाले समय में स्टेशन को बेहद हाईटेक बनाने की घोषणा की है।

महाकाल संस्कृति से प्रेरित होगा डिजाइन
मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा कि, इंदौर रेलवे का बहुत बड़ा सेंटर बनने जा रहा है, छ: तरफ से इंदौर को रेलवे के नेटवर्क से जोड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इंदौर खंडवा, इंदौर दाहोद, इंदौर मनमाड़, इंदौर जबलपुर वाया बुधनी जल्द शुरू होने वाला है। इंदौर शहर के अंदर रेलवे स्टेशन का एक बड़ा प्लान बनाया गया है। इसके हिसाब से इंदौर सिटी के मुख्य स्टेशन और लक्ष्मीबाई स्टेशन दोनों के विकास का काम हाथ में लिया है। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का मुआयना किया है। शहर के भागीरथपुरा और बाणगंगा दोनों हिस्सों को जोड़ती हुई बहुत अच्छी रूफ प्लाजा, लिफ्ट और एस्केलेटर लगे। स्टेशन का डिजाइन महाकाल की संस्कृति से प्रेरित हो। इन सब भावनाओं के साथ अप्रूवल हो गए हैं, और बहुत जल्द यहां पर कार्य शुरू करेंगे।
लगातार मिल रही विकास की सौगात
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, भागीरथपुरा से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक आने के लिए आईडीए द्वारा 15 करोड़ रुपए लागत से नई सड़क बनाने की घोषणा उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला द्वारा की गई है। इसके अलावा बाणगंगा की तरफ से भी लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक आने की सड़क का निर्माण आइडीए द्वारा किया जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा किस लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन कार्गो के लिए भी उपयुक्त है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा एक से प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अब एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार अपनी विधानसभा को विधायक बनने से पहले ही सौगात दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'भोपाल से इशारा देते ही काम हो जाएगा', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने जनता को दिया ऐसा संकेत, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications