Ladli behna yojna का दूसरा चरण, जिन महिलाओं के परिवार में है ट्रेक्टर, वो इस तरह करें आवेदन
CM Ladli Behna Yojna 2.0: राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत मंगलवार 25 जुलाई से आवेदन पत्र भरने का सिलसिला प्रारंभ होगा। उक्त आवेदन भरने की व्यवस्था जिले में नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों सहित नगर परिषद कार्यालय एवं सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में की गई है।
शासन निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के विस्तार करते हुए 25 जुलाई 2023 से योजना का पोर्टल को पुनः आवेदन की प्रविष्टि हेतु खोला जाएगा, जिसमें 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की समग्र पोर्टल पर आधार ई केवाईसी पूर्ण महिलाओं को आवेदन हेतु पात्रता होगी। जिसमें पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि, लाड़ली बहना योजना के द्वितीय चरण अन्तर्गत आवेदन भरें जाएंगे। द्वितीय चरण के अन्तर्गत दिनांक 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की पात्र महिलाऐं आवेदन भर सकेंगी। साथ ही दिनांक 01 जनवरी 2023 को 23 वर्ष या उससे अधिक तथा 60 वर्ष से कम आयु की ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया वे महिलाएं आवेदन भी कर सकेंगी। ऐसी महिलाओं से उनके ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक प्राप्त किया जाएगा। इन पंजीयन नंबरों को तथा उनके मालिकों के नामों का परिवहन विभाग के पोर्टल से ऑनलाईन सत्यापन किया जाएगा। एक ट्रैक्टर को एक परिवार समग्र आई.डी. हेतु मान्य किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने का सिलसिला 25 जुलाई 2023 से शुरू होकर 20 अगस्त तक जारी रहेगा।
यहां लगेंगे योजना के शिविर
शहर के समस्त 19 झोनल कार्यालयों पर 25 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक प्रातः 10 बजे से पात्र महिला हितग्राहियो के पंजीयन, ई केव्हायसी करने, लाडली बहना योजना के पोर्टल पर आवेदन ऑन लाईन प्रविष्ट करने हेतु झोनवार शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शासन की बहुउददेशीय योजना के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही योजना की पात्र हितग्राहियो को पंजीयन कराने हेतु समस्त झोन पर आयोजित किये शिविर में आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Vikas parv 2023: इंदौर को मिली करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications