Vikas parv 2023: इंदौर को मिली करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नागरिकों को विकास कार्यों की सौगातें देने के लिये विकास पर्व का आयोजन लगातार जारी है। जिले में विकास पर्व के दौरान बीते दो दिनों में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातें आम नागरिकों को दी गयी हैं।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर सहित जिले के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बीते दो दिनों में विभिन्न जगह 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। जिले में विकास पर्व के दौरान एक करोड़ 83 लाख रुपये लागत के 7 विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ और लगभग 8 लाख 80 हजार रुपये लागत के दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

सौगात मिलने का सिलसिला जारी
विकास पर्व में शुक्रवार को विधायक मालिनी गौड़ ने इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 में पैलेस कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था के लिये नलकूप और मोटरपंप के कार्यों का लोकार्पण किया। इसी दिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र के हासलपुर में 9 लाख 27 हजार रुपये लागत के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह शनिवार को 5 लाख रुपये लागत के एक विकास कार्य का लोकार्पण और एक करोड़ 74 लाख रुपये लागत के 6 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम के झोन क्रमांक 18 के वार्ड नम्बर 64 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें उन्होंने संवाद नगर से साजन नगर तथा दुर्गा नगर में सीमेंट कांक्रीट रोड़, पवनपुरी में नर्मदा लाईन डालने के कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक महेन्द्र हार्डिया ने इंदौर नगर निगम के झोजन 19 के वार्ड नम्बर 50 के कालिंदी कुंज में ओपन जिम का लोकार्पण किया। इसी तरह उन्होंने जोन 9 के वार्ड नम्बर 46 के रूस्तम के बगीचा क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट रोड़ का भूमिपूजन किया। मंत्री उषा ठाकुर ने डॉ. अम्बेडकर नगर महू के ग्राम सिलोटिया में मतलबपुरा माध्यमिक स्कूल परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 3 को मिली करोड़ों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications