Indore से CM Shivraj ने लाड़ली बहना के खाते में डाली योजना की दूसरी किश्त, कही ये बात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के खाते में योजना की दूसरी किस्त डाली है, जहां इसे लेकर अब बड़ा कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो आयोजित कर सभी बहनों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहने कार्यक्रम, और रोड शो में सम्मिलित हुई।
शहर के गांधी नगर चौराहा स्थित सभा स्थल पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर भर से लाड़ली बहना सम्मिलित हुई थी। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
Recommended Video
लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरी बहनों, आपने अपने भाई पर जो स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की वर्षा की है, उसके लिए मैं शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों, 10 तारीख का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में अमर हो गया है। 10 तारीख यानी बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलंबन का दिन। आज इंदौर में आपने अपने भाई पर स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की जो वर्षा की है, मैं दोनों हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों मेरा यही संकल्प है कि जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी, तब तक आपकी सेवा करता रहूंगा।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, मेरी लाड़ली बहनों आज मैं बहुत हर्षित और आनंदित हूँ। वह शुभ घड़ी फिर आ गई, जब आपके इस भाई को आपके खाते में 'खुशियों की दूसरी किस्त' भेजने का सौभाग्य और सुख मिल रहा है। मेरी बहनों, मुझे विश्वास है कि हर महीने की यह 10 तारीख आपके जीवन को नई आशा, नव आनंद और खुशियों से परिपूर्ण बनायेगी। लाड़लियों, तुमने मुझे भाई कहा है; मेरा यह वादा है कि तुम्हारे सभी दुःख दूर कर तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाऊंगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में आयोजित 'लाड़ली बहना सम्मेलन' का शुभारंभ शक्ति स्वरूपा कन्याओं और मातृशक्ति बहनों का पूजन एवं सम्मान तथा दीप प्रज्वलन कर किया।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: प्रजा का हाल जानने निकलेंगे महाकाल, कहां कैसी रहेगी व्यवस्था, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications