MP में लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन, मैदानी अमले को दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन का कार्य जारी है, जहां मैदानी अमले को योजना के फॉर्म भरने और अन्य जरूरी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.

indore

Recommended Video

    घुटने पर बैठकर CM शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा, बोले, अब बनाएंगे लाडली बहना सेना

    मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ 5 मार्च को किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में मैदानी स्तर पर योजना के सुचारू संचालन हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष धार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार के.एल. मीणा के मार्गदर्शन एवं सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मीणा ने प्रशिक्षण में बताया कि, योजना में ऐसी विवाहित महिलाएं जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 23 से 60 वर्ष के बीच हो तथा जिनके परिवार में 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होकर परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से कम हो तथा जो आयकरदाता न हो, ऐसी महिलाएं योजना हेतु पात्र होंगी।

    दायित्वों से अवगत कराया गया

    जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन द्वारा योजना के निर्देश एवं की जाने वाली कार्रवाई को पावर पॉईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रशिक्षकों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि, योजना के आवेदन पत्र 25 मार्च से ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर प्राप्त किये जायेंगे। शिविर में हितग्राही को आधार एवं समग्र आईडी लेकर उपस्थित होना है एवं e-KYC पूर्ण हो । पात्र महिलाओं को योजना से लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इस हेतु संबंधित विभागों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराया गया, ताकि उक्त योजना का लाभ हितग्राहियों को सरलता से मिल सके। प्रशिक्षण में नगरीय निकाय के अधिकारी व कर्मचारी, लीड बैंक के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ आदि उपस्थित थे।

    दो जनपदों में 3505 परिवारों का हुआ सर्वे

    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान योजना के क्रियान्वयन में आने वाली सम्भावित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 25 मार्च से जिले में शिविर आयोजित होंगे। खरगोन और कसरावद जनपद में आज 3505 परिवारों तक सर्वे दलों ने अपनी पहुँच बनाई है। जबकि 3876 महिलाओं के बैंक खातों की ई-केवायसी कराई गई है। इसके अलावा खरगोन में 23 और कसरावद में 42 नए बैंक खाते खोले गए। वही खरगोन में 23 महिलाओं के व कसरावद में 35 महिलाओं के आधार से मोबाइल नम्बर जोड़े गए हैं। अन्य जनपदों में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

    ये भी पढ़े- MP: भगोरिया का अनूठा रंग, कुछ इस अंदाज में आदिवासियों ने जताया शिवराज सरकार का आभार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+