Dewas में बना रिकॉर्ड, ladli behna yojana के लिए हुए लाखों रजिस्ट्रेशन
देवास में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक 01 लाख 77 हजार से अधिक पंजीयन हुये है। महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह नजर आ रहा है.

Recommended Video

देवास जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक 01 लाख 77 हजार से अधिक पंजीयन हुये है। जिले में वार्ड और पंचायत स्तर पर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन पत्र भरे जा रहे है। शिविरों में आवेदन भरने के लिए महिलाओं में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है तथा महिलाएं शिविरों में पहुंचकर योजना के फॉर्म सबमिट कर रही हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी पात्र महिलाओं से आग्रह किया है कि वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आयोजित शिविरों में पहुंचकर आवेदन को सबमिट करें। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इन्हें मिलेगा योजना का लाभ
उल्लेखनीय है, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। योजना में ऐसी विवाहित महिलाएं जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 23 से 60 वर्ष के बीच हो, परिवार को कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं हो, परिवार में पति, पत्नी और बच्चे शामिल किये जायेंगे। जिनके परिवार में 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर इत्यादि नहीं होने चाहिये। परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से कम हो तथा जो आयकरदाता न हो, ऐसी महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी। एक हजार रुपये से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाली महिलायें अपात्र होंगी। पंच और उप सरपंच को छोड़कर अन्य सभी पंचायत राज संस्था और नगरीय निकाय की निर्वाचित महिला प्रतिनिधि योजना के तहत अपात्र होंगी।
5 मार्च से शुरू की गई योजना
मध्यप्रदेश में इन दिनों लाडली बहन योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं, और फॉर्म भर्ती दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में महिलाएं फॉर्म जमा करने सेंटर पहुंच रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप भीड़ सेंटर्स पर दिखाई दे रही है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी कतार में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन व्यवस्था से Pradeep Mishra नाराज, कर्मचारियों के लिए कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications