Mahakal दर्शन व्यवस्था से Pradeep Mishra नाराज, कर्मचारियों के लिए कही बड़ी बात
उज्जैन में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की ओर से शिव पुराण कथा के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की है, जहां उन्होंने कर्मचारियों को संदेश भी दिया है.

धार्मिक नगरी उज्जैन में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा भले ही समाप्त हो गई हो लेकिन उनके द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर कही गई बात लगातार सुर्खियां बन रही है,जहां एक बार फिर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की ओर से शिव पुराण कथा के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था पर कही गई बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कथावाचक प्रदीप मिश्रा की ओर से महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारियों के लिए कहा जा रहा है कि, लोग पैसा लगाकर हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं, उन्हें दर्शन तो करने दो।
कुछ ऐसा बोले प्रदीप मिश्रा
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की ओर से कहा गया कि, लोग पैसा लगाकर हजारों किलोमीटर दूर से महाकाल मंदिर आते हैं, उन्हें दर्शन तो करने दो। भक्तों को धकेले जा रहे हो, इतना अभिमान ठीक नहीं है, तुम्हारे भाग्य अच्छे हैं, जो महाकाल ने अपने चरणों में ड्यूटी लगा रखी है। धार्मिक नगरी उज्जैन में 4 से 10 अप्रैल तक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु उज्जैन आए थे, यहां श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन भी किए थे, जिसके चलते मंदिर में भीड़ बढ़ गई थी, व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों की ओर से अलग-अलग प्रयास किए जा रहे थे।
उज्जैन में हुआ कथा का समापन
धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 4 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा हो रही थी। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर शिव पुराण कथा कर चुके हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव पुराण कथा सुनने कथा स्थल पर पहुंचते हैं। यही कारण था कि, अबकी बार उज्जैन में हो रही शिव पुराण कथा में व्यवस्थाओं को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा था, जिसके मद्देनजर लगातार जनप्रतिनिधि और अधिकारी आयोजन स्थल कार्तिक मेला ग्राउंड का निरीक्षण करते नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- Ujjain के मुल्लापुरा का नाम मुरलीपुरा हुआ, Pradeep Mishra ने किया शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications