Indore में खेलो इंडिया की मशाल यात्रा की एंट्री, खिलाड़ियों ने किया जोरदार स्वागत
खेलों की नगरी कहे जाने वाले इंदौर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की तैयारियां जारी हैं, तो वहीं खेलो इण्डिया की मशाल यात्रा इंदौर पहुंची। साथ में मस्कट आशा तथा मोगली भी थे।

Recommended Video

खेलो इण्डिया के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मध्यप्रदेश को मिली है, जिसमें से 6 खेलों का उत्तरदायित्व इंदौर को मिला है। खेलो इण्डिया की मशाल यात्रा इंदौर पहुंची। साथ में मस्कट आशा तथा मोगली भी थे। मशाल यात्रा का सर्वप्रथम वर्ल्डकप चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार, मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी सहित संघ के पदाधिकारी, महाविद्यालय से आये एनसीसी, एनएसएस एवं खेल के विद्यार्थी मौजूद थे। साथ ही महाविद्यालय के खेल अधिकारी एवं एनएसएस अधिकारी आदि भी उपस्थित थे।
30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजन
मशाल यात्रा का वर्ल्ड कप चौराहे पर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात एग्रीकल्चर कॉलेज चौराहे पर फुटबाल, जूडो, ताइक्वाण्डो, नेटबाल, प्रकाश हॉकी क्लब द्वारा स्वागत किया गया। एमजीएम चौराहे पर बास्केटबाल, बॉक्सिंग एथलेटिक्स, क्रिकेट एसोसिएशन तथा गीता भवन चौराहे पर टेबल टेनिस, प्रिकल बाल, वुशु ताहिर हॉकी व हुकुमचन्द घण्टाघर पर कबड्डी संघ द्वारा तथा जंजीरवाला चौराहे पर टेनिस कराते, कुश्ती, मलखंब, योग एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा अभय प्रशाल में खेलो इण्डिया मशाल रैली का समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि, खेलो इण्डिया खेल 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किये जाएंगे। इंदौर को 6 खेलों यथा कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबाल, टेनिस, टेबल टेनिस तथा भारोत्तोलन की मेजबानी मिली है।
लगातार जारी है बैठकों का दौर
हाल ही में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज यहां आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, भोजन, परिवहन, आवास आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एडीएम अजयदेव शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि खिलाड़ियों के सभी आवास स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर पूरी तरह साफ-सुथरी शौचालय की व्यववस्था हो। भोजन भी पूर्ण गुणवत्ता का मिले।
ये भी पढ़े- हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालो...बड़वानी में CM Shivraj ने कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications