हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालो...बड़वानी में CM Shivraj ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बड़वानी में सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, कांग्रेस हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू कर रही है। मैं कहता हूं कि हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालो।

indore

Recommended Video

      युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन,मुख्यमंत्री हुये शामिल

      बड़वानी जिले के सेंधवा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, कांग्रेस हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू कर रही है। मैं कहता हूं कि हाथ जोड़ो नहीं, माफी मांगो यात्रा निकालो। कांग्रेसियों माफी मांगो उन नौजवान बेरोजगारों से जिन्हें आपने ₹4 हजार का बेरोजगारी भत्ता देने का वचन दिया था। माफी मांगो उन बच्चों से जिनकी आपने स्कॉलरशिप बंद कर दी। अभी हमने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया था, जिसके अंतर्गत अकेले सेंधवा विधानसभा से 52 हजार नाम हमने अलग-अलग योजनाओं में जोड़ने का काम किया। यदि अब भी किसी का नाम छूट गया हो, तो उसका नाम भी सूची में जोड़ दिया जायेगा।

      सीएम शिवराज ने कही ये बात

      इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, जिनके पास रहने की जमीन नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में भूखण्ड देकर जमीन का मालिक बनाऊंगा। इन भूखण्डों पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया जायेगा। अब तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत तीर्थयात्रियों को हवाई जहाज से भी यात्रा करवाई जायेगी। मैं 18-18 घंटे काम करता हूं, तो लोग पूछते हैं कि तुम थकते नहीं हो! मैं कहता हूं कि मुझे साढ़े 8 करोड़ जनता की जिंदगी की चिंता है, तो मुझे थकने का हक ही नहीं है। अंग्रेजी के कारण हमारे कई बच्चे पढ़ाई में पिछड़ गये हैं, इसलिए हमने तय किया कि अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में होगी, ताकि गरीबों के बच्चे भी अपना डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना साकार कर सकें।

      भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दें

      सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं लकीर का फकीर नहीं हूं। जो लकीर जनता या बेटे-बेटियों के भाग्य को रोकती है, उन सभी लकीरों को मिटाकर नई लकीर खींच दूंगा। आपकी बेहतर जिंदगी के लिए मैं दिनरात काम कर रहा हूं। आप सभी से आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर सेंधवा के सभी 24 के 24 पार्षदों को जितायें और विकास की जवाबदारी मुझे और भाजपा को सौंप जाइये। इस दौरान जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रेम सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

      ये भी पढ़े- Makar Sankranti 2023 पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, वाहन चालकों को खिलाया तिल-गुड़

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+