MP के कलेक्टर का कमाल, स्कूल पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया अंग्रेजी व्याकरण का पाठ
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा गुरुवार को भीकनगांव जनपद के भ्रमण पर एक बेहतर शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। उन्होंने यहां की उत्कृष्ठ विद्यालय में जो कक्षाएं ली। वो निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को लंबे समय तक याद रहेगी। जिन विषयों से घबराकर विद्यार्थी विषय छोड़ देते हैं या कमजोर रह जाते हैं। उन्हीं विषयों को कलेक्टर वर्मा ने इतनी बड़ी आसानी से समझाया कि सीधे दिमाग में फिक्स हो गया हो। आसान भाषा में बेसिक्स बतातें हुए उदारहण व प्रश्न भी किये।
उन्होंने अंग्रेजी के व्याकरण को पढ़ाते हुए कहा कि टेन्स तीन भाई है जिनमें एक वर्तमान की बात करता है तो दूसरा भूतकाल और तीसरा भविष्य काल की बात करता है। इन तीन भाइयों के 4-4 बच्चें भी है। अंग्रेजी के व्याकरण का कुनबा बड़ा है। उनके कहने का मतलब अंग्रेजी में तीन टेन्स और उनके 4-4 प्रकार अर्थात कुल 36 तरह के टेन्स होते हैं इसके बाद कलेक्टर वर्मा सभी के उदारहण भी दिए। इस दौरान गणित व संस्कृत के विषयों को भी आसान किया।

आगे बढ़ना है तो रटना नहीं
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने उत्कृष्ठ विद्यालय के विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी किसी भी विषय को रटने से नहीं समझने से फंडे क्लीयर होंगे। एक बार फंडे क्लीयर हो गए तो जीवन भर काम आएंगे। यहां गणित के लघुत्तम समापवर्त्य को बड़ी दिलचस्पी से बताया कि अपवर्त्य बड़ी संख्या और अपवर्तक छोटी संख्या होती है। इसके बाद महत्तम समापवर्तक (भ्ब्थ्) तथा लघुत्तम समापवर्त्य (स्ब्ड) के फंडे क्लीयर किये। इसके बाद संस्कृत व्याकरण समझाते हुए प्रथम पुरुष, मध्यम और उत्तम पुरुष वह, तुम और मैं के सम्बंध स्थापित करते हुए सरलता से संस्कृत पढाई। उत्कृष्ठ विद्यालय में गणित पढ़ाने वाले शिक्षक श्री हरिसिंह मंडलोई से कहा कि बेमन से नही बल्कि अपने बच्चों की तरह पढ़ाये।
स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी देख जानकारी जुटाई
भीकनगांव के भ्रमण के दौरान कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी और मरीजों से चर्चा भी की गंदगी देखकर वर्मा ने जिस ठेकेदार के पास सफाई का दायित्व है उसके सम्बन्ध में जानकारी लेकर कार्यवाही करने के सम्बंध में निर्देश दिए है। यहां उन्होंने एक्सरे, दवाई वितरण व्यवस्था, एनआरसी केंद्र और मेटरनिटी वार्ड का अवलोकन कर भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में ग्रामीणों मरीजों से भी प्रतिक्रिया ली। नगर परिषद के निरीक्षण के दौरान यहां सारिका राठौर ने अवैध रूप से रास्ते पर कब्जा करके मकान निर्माण की शिकायत का आवेदन प्रस्तुत किया, तो कलेक्टर वर्मा ने एसडीएम को तुरंत तहसीलदार को भेजकर मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- Indore में G20 बैठक की तैयारी पूरी, सज धज कर तैयार हुआ शहर












Click it and Unblock the Notifications