Indore में G20 बैठक की तैयारी पूरी, सज धज कर तैयार हुआ शहर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर शहर में जी 20 बैठक को दृष्टिगत रखते हुए आज एयरपोर्ट से लेकर ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, मैरियट होटल एवं शेरेटन होटल मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, अभिषेक गहलोत, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक मौजूद रहे।
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा 19 से 22 जुलाई 2023 को इंदौर में प्रस्तावित जी 20 बैठक को दृष्टिगत रखते हुए, जी 20 बैठक में आने वाले अतिथियों एवं वीवीआईपी के एयरपोर्ट से लेकर नगर भ्रमण तथा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल तक अतिथियों के ठहरने हेतु होटल मैरियट एवं होटल शेरेटन का निरीक्षण किया गया।

निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा एयरपोर्ट से लेकर बीसीसी तक पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था, शहर के विभिन्न स्थानो पर सफाई, विद्युत व्यवस्था, डिवाईडर व रोटरी पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग पर पर्याप्त ब्रांडिंग व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा उक्त मार्ग पर आवश्यक रंग रोगन कार्य फुटपाथ एवं अन्य स्थानों पर रिपेयर तथा संधारण कार्य करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर शहर में जी 20 बैठक को दृष्टिगत रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, मैरियट होटल एवं शेरेटन होटल मार्ग का निरीक्षण किया गया।
56 दुकान का निरीक्षण किया गया
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निगम अधिकारियों के साथ 56 दुकान का निरीक्षण किया गया। 19 जुलाई से 22 जुलाई तक इंदौर में होने वाले जी 20 सम्मेलन में पधारे अतिथियों को एक दिन 56 दुकान पर रात्रि भोज कराया जाएगा। निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान 56 दुकान पर खुले स्थान पर वर्षा ऋतु को देखते हुए पकोड़ा लगाने तथा उसको आकर्षक डेकोरेटिव करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाने के मीनू के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। आने वाले मेहमानों का स्वागत तिलक लगाकर तथा दुपट्टा पहनाकर करने के भी निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- MP news: मौसम बिगड़ने के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से इंदौर के यात्रियों ने भेजा खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications