Khargone bus accident के बाद RTO का एक्शन, नियमों की अनदेखी करने वाले बस चालकों के बने चालान
खंडवा-इंदौर मार्ग पर भी यात्री बसों की चेकिंग RTO ने की और नियमों का पालन न करने वाली बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Recommended Video

मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए बस हादसे के बाद अब प्रदेश भर में RTO द्वारा बसों की चेकिंग की जा रही है, जहां खंडवा-इंदौर मार्ग पर भी यात्री बसों की चेकिंग RTO अधिकारियों ने की और नियमों का पालन न करने वाली बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बस चेकिंग के दौरान यात्रियों को जरूर परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन RTO की ओर से की जा रही कार्रवाई से सभी यात्री खुश नजर आ रहे हैं। RTO की ओर से की गई कार्रवाई में यात्री क्षमता से ज्यादा यात्री बस में सवार करना और नियमों का पालन करें बैगर बस संचालित करने जैसे अलग-अलग विषयों पर कार्रवाई की जा रही है।
परिवहन विभाग ने की यात्री बसों की चेकिंग
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 12 एवं 13 मई को खण्डवा इंदौर मार्ग पर यात्री बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यात्री बसों के चालक / परिचालकों को बसों के सुरक्षित संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यात्री बसों में सुरक्षा के मानकों जैसे फर्स्ट ऐंड बाक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर का उपयोग एवं आपातकालीन खिड़की के पास सीट नहीं लगाये जाने, जिससे आपातकाल के समय खिडकी आसानी से खोली जा सके संबंधी समझाईश भी दी गई। उन्होंने बताया कि, जिन बसों में अनियमिताएं पाई गई, ऐसी 16 यात्री बसों पर केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं जैसे वर्दी, नेम प्लेट, खतरनाक तरीके से वाहन संचालन अन्य धाराओं में कार्यवाही करते हुये 19 हजार रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया।
खरगोन में हुआ था हादसा
मध्य प्रदेश के खरगोन में श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए गए थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि, देखने वाले भी सहम गए। हादसे के बाद घायलों का हाल जानने खरगोन दौरे पर आए प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने आरटीओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। वहीं अब मामले की जांच की जा रही है, जहां आने वाले दिनों में भी लापरवाह पर गाज गिरना तय है।
ये भी पढ़े- Karnataka में मिली जीत के बाद भी Indore में क्यों भिड़े कांग्रेसी पार्षद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications