Karnataka में मिली जीत के बाद भी Indore में क्यों भिड़े कांग्रेसी पार्षद, जानिए?

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयोजित हुई कांग्रेस पार्षदों की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद पति शेख अलीम किसी बात पर आपस में उलझ गए, जहां दोनों नेताओं के बीच कहासुनी लंबी चली.

indore

Recommended Video

      कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

      एक तरफ जहां कर्नाटक में कांग्रेस जीत का परचम लहरा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर में कांग्रेसी नेता आपस में लड़ते भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयोजित हुई कांग्रेस पार्षदों की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद पति शेख अलीम किसी बात पर आपस में उलझ गए, जहां दोनों नेताओं के बीच लंबी चली कहासुनी को दूसरे कांग्रेस नेताओं ने संभाला। कांग्रेस नेताओं के बीच हुई कहासुनी के बाद बैठक का माहौल गरमा गया, जहां सभी पार्षद बैठक छोड़कर चले गए।

      कुछ इस तरह हुआ विवाद

      स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कांग्रेस पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जहां किसी बात पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद पति शेख अलीम के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद ये कहासुनी इस कदर बढ़ गई की दोनों ही नेता एक-दूसरे को खरी खोटी सुनाते हुए बैठक से बाहर आ गए। वहीं इस दौरान थोड़ी देर के लिए बैठक में अफरा तफरी की स्थिति भी बन गई। वहीं दोनों नेताओं के बीच लंबी चली बहस के बाद अन्य पार्षदों और कांग्रेस नेताओं ने दोनों नेताओं को समझाईश दी और अलग-अलग किया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयोजित हुई कांग्रेस पार्षदों की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद पति शेख अलीम किसी बात पर आपस में उलझ गए, जहां दोनों नेताओं के बीच लंबी चली कहासुनी को दूसरे कांग्रेस नेताओं ने संभाला।

      कर्नाटक में बनाई बढ़त

      Karnataka assembly election 2023 के नतीजे अब लगभग स्पष्ट हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारते हुए बंपर बढ़त हासिल की है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद अब नेताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी है। कांग्रेस को मिली बंपर बढ़त के बाद अब जीत का जश्न भी शुरू हो गया है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से जीत के जश्न की तस्वीरें निकलकर सामने आ रही हैं। इधर, कर्नाटक में मिली बढ़त के बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया है, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में गदा लेकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

      ये भी पढ़े- Karnataka से Indore तक कांग्रेस की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने हाथ में थामा बजरंग बली का गदा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+