Indore news: नए साल पर लाखों श्रद्धालु करेंगे खजराना गणेश के दर्शन, कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में नए वर्ष पर इस बार भी खजराना गणेश मंदिर में 5 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 1 जनवरी की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस बार प्रवेश व्यवस्था बदलने की तैयारी है।
अधिकांश गणेश भक्त नए वर्ष की शुरुआत भगवान गणेश जी के दर्शन के साथ करना चाहते हैं, इसलिए प्रतिवर्ष खजराना गणेश मंदिर में 1 जनवरी को बड़ी संख्या में गणेश भक्त भगवान गणेश जी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। पिछले वर्ष लगभग साढ़े 5 लाख से ज्यादा भक्त 1 जनवरी को भगवान गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

नए साल पर रहेगी खास व्यवस्था
नए साल पर इस बार भक्तों की संख्या बढ़कर लगभग 6 लाख तक पहुंचाने की उम्मीद है। इसे देखते हुए खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 1 जनवरी की व्यवस्थाओं की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में शाम 5 बजे इसे लेकर एक बैठक मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर इलैया राजा टी और मंदिर की प्रशासक नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई है। जिसमें एक जनवरी के लिए मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नए साल में मिलेंगे दर्शन
नए साल की शुरुआत में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान खजराना गणेश के दर्शन के लिए पहुंचती है। यही कारण है कि, मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। हर साल की तरह अबकी बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खजराना गणेश भगवान के दरबार में पहुंचेंगे, जहां वे भगवान खजराना गणेश के दर्शन और पूजन करेंगे। मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं को लेकर अच्छे खासे इंतजाम किए गए हैं, जहां साल की शुरुआत में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेगी।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए नए साल पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, कुछ ऐसी रहेगी व्यव्स्था












Click it and Unblock the Notifications