Mahakal दर्शन के लिए नए साल पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, कुछ ऐसी रहेगी व्यव्स्था
उज्जैन में अंग्रेजी नववर्ष 2024 की व्यवस्था के संबंध में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अन्य अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, तथा दर्शन मार्ग का दौरा किया व संबंधितो को विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किये।
व्यवस्थाओ का निरीक्षण के दौरान उज्जैन नगर पालिक निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर व महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक आदि उपस्थित थे। देखा जाए तो नए साल को देखते हुए महाकाल मंदिर में व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं.

श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को सराहा
देश के विभिन्न शहरों से आये श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन किये। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओ की सराहना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई से दर्शन करने आये प्रशांत पावसकर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासनिक कार्यालय में पहुचकर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, वह 4 साल बाद श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने आये है। मंदिर निर्माण कार्य होने के बाद भी मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओ से वह प्रभावित है।
महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। महाकाल मंदिर में सुबह 6 बजे से दर्शनार्थियों के दर्शन करने का सिलसिला शुरू होता है जो लगातार शयन आरती के बाद समाप्त होता है। इसी क्रम में दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से आए श्रद्धालु महाकाल लोक से दर्शन करने के लिए प्रवेश करते हैं और बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात महाकाल लोक में लगी मूर्तियां और स्तंभों को निहारते हुए सेल्फी भी लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications