Indore news: 1500 रुपए में बना दिया महिला का फर्जी कामकाजी कार्ड, ऐसे करें असली और नकली की पहचान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गरीब जनता को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा की ओर से लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है, जहां निरंतर मामा अलग-अलग झोन और वार्डों का दौरा भी कर रहे हैं. वहीं हाल ही में 1500 रूपए लेकर कामकाजी महिला का फर्जी कार्ड बनाने का मामला सामने आया है, जिसपर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं आमजन तक आसानी से पहुंच सके, इस उद्देश्य को लेकर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा लगातार काम कर रहे है, जहां शर्मा अलग-अलग जन समस्याओं का निवारण भी कर रहे हैं.

एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने बताया कि, झोन नंबर 9 वार्ड 41 में वह व्यक्ति रहते थे, उनका कार्ड झोन 10 पर बना दिया गया था, उस पर हमारे झोनल अधिकारी की साइन नहीं थी, जो वहां का वार्ड प्रभारी है, उनकी साइन नहीं थी, एमपी ऑनलाइन में किसी व्यक्ति ने उनका फर्जी कार्ड बना दिया था, जिसकी हमें शिकायत मिली थी, जिसके बाद हम झोन पर गए थे। हमने जांच कर निर्देश दिए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें, एफआईआर जैसी कार्रवाई होगी। अभी जांच चल रही है, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। एमपी ऑनलाइन वाले की जांज की जा रही है, यदी कुछ सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो शहर में पिछले कुछ दिनों से फर्जी कामकाजी महिला के कार्ड और राशन कार्ड के मामले सामने आ रहे थे, जिन पर लगाम लगाने के लिए अब नगर निगम एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है, जहां इस अभियान की बागड़ोर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा संभाल रहे हैं। वहीं अब मामा के एक्शन अंदाज की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: राधास्वामी सत्संग परिसर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications