Indore news: राधास्वामी सत्संग परिसर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप गया, जब शहर के खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में भीषण आग लग गई। राधा स्वामी सत्संग परिसर में लगी आग इतनी भीषण थी की, आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करती नजर आई।
जानकारी के मुताबिक आग घास की पिंडियों में लगी है, जो प्रसाद बनाने के लिए एकत्रित की गई थी। अचानक लगी आग के चलते हड़कंप मच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी. वहीं इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. इससे पहले भी इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह आग लगने के घटनाक्रम सामने आ चुके हैं. वहीं अबकी बार शहर के राधा स्वामी सत्संग केंद्र परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है.
ये भी पढ़े- MP News: PCC चीफ बनते ही जोश में नजर आ रहे जीतू पटवारी, राजधानी में दिखाई शक्ति












Click it and Unblock the Notifications