Indore news: कैसा होना चाहिए शहर में नाइट कल्चर, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया उदाहरण
इंदौर में नाइट कल्चर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नाइट कल्चर को लेकर एक बार फिर चिंता जताई है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बढ़ते नाइट कल्चर के चलते अपराध बढ़ने की घटनाएं सामने आई थी। साथ ही नाइट कल्चर के बीच शहर के बिगड़ते वातावरण ने भी जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ाई थी, जिसके बाद अब एक बार फिर नाइट कल्चर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नाइट कल्चर को लेकर एक बार फिर चिंता जताते हुए कहा कि, शहर में पहले से ही सराफा के रूप में नाइट कल्चर मौजूद है, जो बेहद संस्कारित है, लेकिन अब नाइट कल्चर के नाम पर नशाखोरी हो रही है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमारे शहर में नाइट कल्चर बहुत पहले से है, पर संस्कारित नाईट कल्चर है, हमारे यहां सराफा आज से नहीं बल्कि जब हम बच्चे थे हमारे पिताजी उंगली पकड़ कर ले जाते थे, हमारे मामा जी उंगली पकड़ कर ले जाते थे, रात को 1 बजे 2 बजे वहां रबड़ी खाते थे, और अच्छे अच्छे बड़े-बड़े लोग, वहां पर आकर चौराहे पर अपने घर से आते थे। वो कल्चर इंदौर का है, जो देश में कहीं नहीं था, वो इंदौर में था। अभी जो नाइटी कल्चर आया है, वह कहीं ना कहीं हमारे नौजवानों को संक्रमित कर रहा है, और इसलिए वहां पर ड्रग्स भी आ रहे हैं, वहां पर नशा भी हो रहा है। हम चाहते हैं कि, यह सब चीजें कंट्रोल होना चाहिए।
लगातार बढ़ रहे अपराध
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नाइट कल्चर के चलते अपराध लगातार बढ़ रहा हैं, जहां इसके चलते अलग-अलग तरह के अपराध भी सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों शहर में लगातार नाइट कल्चर से जुड़े हुए वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें महिलाओं के आपस में विवाद तो वहीं युवाओं के बीच भी विवाद देखने मिली था, जिसके बाद से लगातार शहर में शुरू हो नाइट कल्चर को लेकर सवाल उठने लगे थे। इतना ही नहीं रात में खुले रहने वाले पब और बार के चलते भी शहर के प्रबुद्धजनों ने आवाज बुलंद की थी। साथ ही नाइट कल्चर पर लगाम लगाने के लिए विचार विमर्श कर नई नीति बनाने की बात सामने आई थी।
ये भी पढ़े- Indore news: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना महंगा पड़ा, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया तगड़ा जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications