Indore news: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना महंगा पड़ा, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया तगड़ा जुर्माना
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस उन बुलेट चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है, जो अपनी बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई कर पटाखों की आवाज निकालते हैं।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद अब ट्रैफिक में भी नंबर वन बनने की तैयारी कर रही है, जिसके चलते लगातार ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस उन बुलेट चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है, जो अपनी बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई कर पटाखों की आवाज निकालते हैं। शहर के अलग-अलग चौराहों पर कार्रवाई का ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने ऐसी बुलेट का चालान बनाया है, जिससे बुलेट चालक पटाखों की आवाज निकालते थे। ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा बताया गया कि, आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा निर्देश दिये कि शहर के चौराहों व मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करें, साथ ही लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज ध्वनि निकालने वाले वाहनों, अमानक नंबर प्लेट लगे वाहनों पर प्रभावी कर्रवाई करें। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दिया खास संदेश
यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान तेज व कर्कश ध्वनि मॉडिफाई साइलेंसर बुलेट गाड़ी के चालकों द्वारा अपने वाहन से तेज ध्वनि निकाली जा रही थी जिस पर टीम द्वारा ऐसे वाहनों को रोका गया, और चेक करने पर पाया कि मॉडिफाई साइलेंसर द्वारा अत्यधिक कर्कश ध्वनि व पटाखे जैसी आवाज निकल रही है। ऐसे वाहनों को जप्त व जुर्माना कर समन शुल्क वसूला गया। इसी के साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को संदेश दिया है कि, कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़े- Ratlam में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों का अपना होगा पूरा












Click it and Unblock the Notifications