MLA रमेश मेंदोला ने नकुलनाथ को भेजा पत्र, लिखा- कमलनाथ जी डिप्रेशन में हैं, उनका ध्यान रखें
MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला अब तेज हो चला है, जहां वायरल वीडियो के साथ ही बयानों की पॉलिटिक्स रफ्तार पकड़ रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के वायरल वीडियो को लेकर इंदौर की विधानसभा-2 से विधायक रमेश मेंदोला ने कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ को एक पत्र लिखा है। मेंदोला ने नकुलनाथ को मेल और ट्विटर से ये पत्र भेजा है।

MLA रमेश मेंदोला ने पत्र में लिखी ये बात
MLA रमेश मेंदोला ने अपने पत्र में लिखा है कि, मैं ये पत्र राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि अपनेपन के भाव से लिख रहा हूं। उन्होंने लिखा कि, कमलनाथ जी जो कि एक वीडियो में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जी और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह जी के कपड़े फाड़ने को कह रहे है। ये वीडियो देखकर मुझे बड़ी चिंता हुई। नकुल जी, राजनीति में वाद-विवाद, मतभेद, मनमुटाव और आपसी बहस तो चलती रहती है, पर आदरणीय कमलनाथ जी जैसा कोई वरिष्ठ नेता कपड़े फाड़ने जैसी निम्न स्तर की बात कहे तो इससे ऐसा लगता है कि वो या तो बहुत दबाव में है, और या फिर गहरे अवसाद (एक्यूट डिप्रेशन) के शिकार हो गए हैं।
श्रेष्ठ चिकित्सक से करवाएं इलाज
इसी के साथ मेंदोला ने लिखा की, नकुल जी, इसके पहले आदरणीय कमलनाथ जी इंदौर में एक कार्यक्रम में मीडिया के साथियों को ये कहकर बुरी तरह से अपमानित कर चुके हैं कि, हमें आपकी कोई जरूरत नहीं है। उनके जैसे वरिष्ठ नेता से ये अपेक्षित नहीं था। मैंने तब भी आपको ट्विट करके ये कहा था कि, ये गहरे अवसाद के लक्षण हैं। ऐसा लगता है कि, आज इसकी पुष्टि हो गई है। नकुलनाथ जी चुनाव आते जाते रहेंगे, इसके चक्कर में अपने पिताजी की सेहत को दांव पर मत लगाइए। मेरा आपसे मित्रवत अनुरोध है कि कृपया अपने पिताजी का ध्यान रखिए। देश के सबसे श्रेष्ठ चिकित्सक से अवसाद और विषाद की उनकी बीमारी का उपचार करवाईये। मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके और उनके साथ है।
ये भी पढ़े- 'ये है कांग्रेस का असली चेहरा...', कमलनाथ के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications