Budget 2024: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- ये देश के विकास का बजट है
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। बजट में वित्तमंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। नई संसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान, महिलाओं, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश करने के बाद अब देशभर से बजट को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट को देश के विकास का बजट बताते हुए, इससे महिला और किसानों का कल्याण होने की बात कही है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, प्रधानमंत्री का फोकस गरीब कल्याण पर है। महिला सशक्तिकरण पर है, युवा सशक्तिकरण पर है, और किसान ये चार वर्ग को इस बजट ने एकदम प्रभावित किया है। चाहे किसने की बात करें, चाहे युवाओं की बात करें, चाहे महिला सशक्तिकरण की बात करें, और गरीब कल्याण। कुलमिलाकर यह बजट देश के विकास का बजट है, जैसा प्रधानमंत्री ने कहा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन की हमने 1000 साल के बाद के देश के बारे में भी सोचना है, तो यह बजट में आप देखेंगे की 2047 जब शताब्दी पूरी होगी, हमारी स्वतंत्रता की, उस वक्त का ध्यान रखते हुए यह बजट बनाया है, बजट में गरीब वर्ग के लिए बहुत बड़ा प्रावधान किया गया है। मुझे लगता है, महिला और किसान दोनों के लिए हितकारी बजट है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। बजट में वित्तमंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। नई संसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान, महिलाओं, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है।
ये भी पढ़े- Budget 2024: वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का सबसे छोटा बजट भाषण, अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाओं से परहेज
Budget 2024 पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान pic.twitter.com/cdkRA6ySmD
— Naman Matke (@Naman_matke) February 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications