Budget 2024: वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का सबसे छोटा बजट भाषण, अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाओं से परहेज
Interim Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का गुरुवार को नई संसद में अंतरिम बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया। जो कि अब तक उनका सबसे छोटा बजट भाषण था।
इस बजट में किसानों, महिलाओं, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में कई ऐलान किए गए, लेकिन इस बड़ी घोषणाओं से परहेज किया गया है। जिससे मध्यम वर्ग की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

58 मिनट का बजट भाषण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार अपने कार्यकाल का सबसे संक्षिप्त बजट भाषण दिया है। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सिर्फ 58 मिनट का बजट भाषण पढ़ा। बता दें कि सीतारमण ने पिछली बार (2023) अपना सबसे छोटा बजट भाषण था। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सिर्फ 87 मिनट का बजट भाषण पढ़ा था। जो कि इस बार 58 मिनट में ही पूरा कर दिया। जिसमें ना टैक्स स्लैब घटा और ना ही आयकर में कोई छूट दी गई है।
इस बार के बजट में केंद्र सरकार की ओर ना राहत दी गई है और ना किसी तरह का बोझ आम आदमी पर डाला गया है। इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
मध्यम वर्ग को नहीं मिली राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में आयकर दाताओं को किसी तरह की राहत नहीं मिली। चुनावी साल में इस अंतरिम बजट से मध्यम वर्ग काफी उम्मीद लगाए बैठा था। लेकिन पिछले अंतरिम बजटों की परंपरा को बरकरार रखते हुए सरकार ने उसी तरह का बजट पेश किया है।
टैक्स पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं। अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 में देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर काबू पाया और संरचनात्मक सुधार किए। जन हितैषी सुधार किए गए।
2019 अंतरिम बजट में मिली थी राहत
बता दें कि साल 2019 के अंतरिम बजट में नौकरीपेशा लोगों को मिलने वाले आयकर पर स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने का ऐलान किया गया था, लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने ऐसा को भी कदम नहीं उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications