Indore News: 'बागेश्वर सरकार के दर्शन करवा दो', कैलाश विजयवर्गीय को आ रहे किसके फोन, बताया
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में बागेश्वर सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आमगन हो रहा है, जहां विधानसभा-2 के मां कन्केश्वरी ग्राउंड पर होने वाले भव्य और दिव्य आयोजन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं तैयारियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कथा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
शहर के मां कन्केश्वरी ग्राउंड पर आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां 28 अप्रैल से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भागवत कथा सुनाएंगे। वहीं 2 मई को दिव्य दरबार लगेगा।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
आयोजन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, पिछली बार भी इस आयोजन को करवाया था, लेकिन अबकी बार इस आयोजन की व्यवस्था पिछली बार की तुलना में लगभग-लगभग 10 गुना की गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, कथा को लेकर लोगों में उत्साह है, जहां पिछले पांच दिन से इस बात के लिए फोन आ रहे हैं की महाराज जी के दर्शन करवा दो, अधिकारी वर्ग से लेकर हर वर्ग के फोन आ रहे हैं।
2 मई को लगेगा दिव्य दरबार
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, एक जमाना था जब दो नंबर में कथा नहीं होती थी, अब सर्वाधिक इस क्षेत्र में आयोजन होते हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में बागेश्वर सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आमगन हो रहा है, जहां विधानसभा-2 के मां कन्केश्वरी ग्राउंड पर होने वाले भव्य और दिव्य आयोजन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। बागेश्वर सरकार की कथा इंदौर में 28 अप्रैल से शुरू होगी जो 4 मई तक चलेगी. 2 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जहां दिव्य दरबार में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है.
ये भी पढ़े- 'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले', अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के लिए क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications