'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले', अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के लिए क्यों कही ये बात?
Lok Sabha Election की हलचल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर आए जहां उन्होंने राजगढ़ लोकसभा में पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना भी सदा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए राजगढ़ के लोगों से दिग्विजय सिंह की राजनीति से विदाई करने की बात कही। इतना ही नहीं अमित शाह ने राजगढ़ की जनता को मोदी सरकार के काम गिरने के साथ ही दिग्विजय सिंह के शासनकाल की असफलताएं बताई।

अमित शाह ने कही ये बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की, राजनीति से दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई राजगढ़ वालों को करनी है। "आशिक का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले, बड़ी लीड से हराइयेगा"। ये पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं, जाकिर नाइक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु की फांसी का विरोध करते हैं और PFI पर बैन का भी विरोध करते हैं। दिग्गी राजा के समय में मध्य प्रदेश नक्सलवाद से पीड़ित राज्य माना जाता था। आज भाजपा ने मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है।
मोदी सरकार के काम गिनाए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया की, आप ने मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया। पाकिस्तान ने उरी और पुलवामा में हमला करके फिर से गलती कर दी, लेकिन वो ये भूल गए कि अब भारत में मोदी जी की सरकार है। मोदी जी ने देश में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई है, ये चुनाव और 3 करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का चुनाव है। मोदी सरकार के 10 सालों के काम गिनाएंगे तो 7 दिन का भागवत सप्ताह हो जाएगा लेकिन काम खत्म नहीं होंगे।
ये भी पढ़े- 'तो छोड़ दूंगा राजनीति', हजारों कांग्रेसियों को भाजपाई बनाने वाले विशाल पटेल का जीतू पटवारी को चैलेंज












Click it and Unblock the Notifications