'ये तो सर्वश्रेष्ठ है...', खराब चाय पीने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा रिएक्शन

Indore News: खानपान के लिए देशभर में प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ऐसी जगह भी है, जहां खराब चाय मिलती है, यानी इस दुकान का नाम ही खराब चाय रखा गया है। सुनने में यह बेहद अजीब लगता है, लेकिन यह सही है, इतना ही नहीं, इस दुकान पर चाय पीने आम से लेकर खास लोग पहुंचते हैं।

खराब चाय का स्वाद लेने देर रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खराब चाय की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने खराब चाय की दुकान पर खराब चाय की चुस्की ली। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और नेता भी नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खराब चाय की चुस्की लेने के बाद खराब चाय की जमकर तारीफ भी की है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, मैं वैसे चाय बहुत कम पीता हूं, पर इधर से निकलता हूं तो यहां खराब चाय पीने आ ही जाता हूं। खराब चाय कितनी अच्छी होती है। यह समझने की बात है इंदौर में, नाम है खराब चाय, पर यह सर्वश्रेष्ठ चाय है। खानपान के लिए इंदौर देश और दुनिया में काफी प्रसिद्ध है, जहां खान-पान के अलग-अलग व्यंजन मिलते हैं। वहीं इंदौर में छप्पन दुकान और सराफा जैसे बाजार भी हैं, जहां सुबह से लेकर रात तक बड़ी संख्या में लोग खानपान के स्वादिष्ट व्यंजन चखने पहुंचते हैं।

इंदौर की मिठाई और नमकीन पूरे देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, इंदौर की मिठाई और नमकीन को देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पसंद किया जाता है। वहीं इंदौर में अलग-अलग व्यंजन भी बनाए जाते हैं, जो देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पसंद किए जाते हैं। इंदौर को खान-पान की नगरी कहा जाता है। साथ ही इसे खवईयों का शहर भी कहते हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी अक्सर खान-पान के व्यंजनों को पसंद करते हैं, जहां वे इन्हें चखने के लिए सराफा और 56 दुकान जैसे अलग-अलग स्थान पर पहुंचते हैं।

ये भी पढ़े- कैलाश विजयवर्गीय ने दिया आशीर्वाद, अनंत अंबानी ने वृक्षारोपण रिकॉर्ड के लिए कही खास बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+