कैलाश विजयवर्गीय ने दिया आशीर्वाद, अनंत अंबानी ने वृक्षारोपण रिकॉर्ड के लिए कही खास बात
मायानगरी मुंबई में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए, जहां विजयवर्गीय को अंबानी परिवार ने वृक्षारोपण के बेहद खास रिकॉर्ड के लिए शुभकामनाएं दी है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अंबानी परिवार को शुभकामनाएं दी है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी से खास चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को वृक्षारोपण के सफल अभियान और खास रिकॉर्ड के लिए शुभकामनाएं दी है। बहरहाल, अंबानी परिवार से मिली शुभकामनाओं के बाद अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अगला कदम पर्यावरण सुधार की दशा में किस तरह का रहता है, ये आने वाला वक्त बताएगा।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता के बाद एक बार फिर नया इतिहास कायम किया है, जहां शहर में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उस पत्र का जिक्र किया, जो उन्हें इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। विजयवर्गीय ने कहा कि, उस पत्र को पढ़कर उन्हें आंसू आ गए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मायानगरी मुंबई में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए, जहां विजयवर्गीय को अंबानी परिवार ने वृक्षारोपण के बेहद खास रिकॉर्ड के लिए शुभकामनाएं दी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अंबानी परिवार को शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़े- Indore News: कैलाश विजयवर्गीय के वृक्षारोपण अभियान ने बनाया रिकॉर्ड, सुमित्रा महाजन ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications