Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अनूठा अंदाजका अनूठा अंदाज, हाथ में छड़ी थामकर थिरके

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वाल्मीकि समाज की ओर से छड़ी यात्रा निकाली गई, जहां यात्रा में सैकड़ो की संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इसी के साथ यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने हिस्सा लिया, जहां दोनों ही नेताओं ने छड़ी का पूजन कर आशीर्वाद लिया है।

छड़ी यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज देखने मिला, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छड़ी को अपने हाथ में थमते हुए जमकर थिरके। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह अंदाज जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया।

Indore

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज

ऐसा पहली बार नहीं है, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अलग अंदाज में नजर आए हैं। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलग-अलग अंदाज सियासत में सुर्खियां बटोर चुके हैं। वहीं अबकी बार वाल्मीकि समाज की ओर से निकाली गई छड़ी यात्रा में दिखा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह अलग अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग कैलाश विजयवर्गीय के अंदाज को पसंद कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का यह अंदाज किसी मंच का बताया जा रहा है, जहां स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छड़ी को अपने हाथों में थाम जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

छड़ी निशान यात्रा निकाली गई

वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगादेव के जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छड़ी निशान हाथ में लेकर जमकर नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ नजर आ रहे थे, जहां समाजजनों की ओर से कैलाश विजयवर्गीय का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़े- Indore बनेगा नंबर-1, BJP के अभियान में चौंकाएगी इंदौर के नए सदस्यों की संख्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+