Indore बनेगा नंबर-1, BJP के अभियान में चौंकाएगी इंदौर के नए सदस्यों की संख्या
MP में BJP संगठन ने सदस्यता महाअभियान का आगाज किया है, जहां इस सदस्यता महाअभियान को लेकर अब इंदौर तैयार नजर आ रहा है।वहीं इंदौर में आयोजित हुई संगठन की मंथन बैठक में 8 लाख से ज्यादा सदस्य केवल इंदौर जिले से बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हासिल करने का प्लान बैठक में संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर लिया है।
रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित हुई संगठनात्मक बैठक में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, अजा वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर द्वारा रविन्द्र नाट्य गृह में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संगठन महापर्व में सदस्यता अभियान के अंतर्गत भारत के जितने भी महानगर है, उनमें इंदौर नंबर वन पर होना चाहिए। इंदौर शहर के कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी ताकत है, जैसी भी चुनौती होगी, हम उसे स्वीकार करेंगे। देश में दो प्रकार के संदेश पहुंचाना चाहिए पहला की अगर सदस्यता अभियान में नंबर वन कोई प्रदेश है, तो वह मध्य प्रदेश है, और कोई महानगर नंबर वन है, तो वह इंदौर है। इतनी सदस्यता एक दिन में ग्रहण होनी चाहिए, जिसकी रूपरेखा हमें शक्तिकेंद्र एवं बूथस्तर तक बनानी है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। कई बार लोगों के मन में होता है कि, हमें बीजेपी से जुड़ना है, पार्टी के लिए काम करना है पर हम ही उन तक नहीं पहुंच पाते, हमें इस विचार पर काम करना है की समाज में दो तरह के लोग होते हैं, एक स्वयंसेवक, और एक भावी स्वयंसेवक, ठीक उसी तरह हमें भी इस ही मनोभाव से सभी से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाने का कार्य करना है।
ये भी पढ़े- MP में BJP का 'मिशन मेंबरशिप', मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेगा खास पद












Click it and Unblock the Notifications