International Womens Day पर प्रदेशभर की महिलाओं को शिवराज सरकार ने दी सौगात, क्या रहा खास, जानिए?
महिला दिवस पर शिवराज सरकार ने प्रदेशभर की महिलाओं को कई सारी सौगातें दी हैं, जहां देशभर के साथ ही प्रदेश में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साह देखने मिला.

Recommended Video

देशभर के साथ ही प्रदेश में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साह देखने मिला, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश की महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को उन योजनाओं और सौगातों की जानकारी दी जो प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही कई अन्य सौगातें भी शिवराज सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को दी गई हैं।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज ने प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की, माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी। आज महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने के साथ बहन-बेटियों के उत्थान हेतु अनेक निर्णय लिये हैं।
उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, कक्षा 10 के बाद उच्चतर माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़ाया जायेगा, जो महिला उन्मुखी होगा।बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी। प्रदेश की महिला हथकरघा व हस्तशिल्प कारीगरों को एन.आई.डी. व निफ्ट संस्थानों के माध्यम से आधुनिक डिजाइन्स और उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो देशभर के साथ ही प्रदेश में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साह देखने मिला, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश की महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़े- MP: आंधी-तूफान से किसान की फसल को नुकसान, BJP सांसद और मंत्री ने लिया हालातों का जायजा












Click it and Unblock the Notifications