MP: आंधी-तूफान से किसान की फसल को नुकसान, BJP सांसद और मंत्री ने लिया हालातों का जायजा

अचानक बदले मौसम के कारण ओलावृष्टि के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने तेज आंधी-तूफान से हुए फसलों के नुकसान का किसान के खेत पहुँचकर प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया।

indore

Recommended Video

    भोपाल: CM ​ने दिया यह संदेश, शिवराज बोले-उत्साह, उमंग और शालीनता के साथ मनाएं होली

    मध्यप्रदेश के मालवा अंचल समेत तमाम अंचल और जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित हुई है, जहां ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल खेतों में बिछ गई। इतना ही नहीं, खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। प्रदेश में इन दिनों गेहूं और चने की फसल काटने का काम खेतों में किया जा रहा है, लेकिन इस बीच अचानक बदले मौसम के कारण ओलावृष्टि के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी किसानों से चिंता न करने की बात कही थी। वहीं अब बीजेपी के सांसद और मंत्री किसानों के खेत पहुंचकर किसानों को उचित मदद के लिए आश्वस्त करते नजर आ रहे हैं।

    सांसद ने लिया जायजा

    राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने तेज आंधी-तूफान से हुए फसलों के नुकसान का किसान के खेत पहुँचकर प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया। सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने बड़वानी जिले के ग्राम लोनसरा, बालकुआ, सजवानी, रेहगुन, तलून, धाबाबावड़ी और तलवाड़ा बुजुर्ग सहित अनेक गांवों को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेत मे पहुँचकर आंधी-तूफान से हुए फसलों के नुकसान को देखा और अन्नदाताओं से चर्चाकर मुख्यमंत्री को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने तथा नुकसान का सर्वे कर हर संभव मदद हेतु आश्वस्त किया। साथ ही बड़वानी, धार एवं खरगोन के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

    कैबिनेट मंत्री ने किया फसलों का निरीक्षण

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने तेज आंधी-तूफान से हुए फसलों के नुकसान का किसान के खेत पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने मंगलवार को कल्याणपुरा, पेंड्रा एवं कालीबेड़ी में किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार बड़वानी आशा परमार एवं संबंधित ग्राम के पटवारी को निर्देश दिये कि सर्वे एक-दो दिन में पूर्ण किया जाये। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा नियमानुसार दिया जाए।

    ये भी पढ़े- Indore की गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के प्रयास, शासन और प्रशासन तैयार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+